![]() |
Ration Card Update 2025 |
UP Ration Card New Update 2025 - हाल ही में सरकार राशन वितरण को लेकर काफी ज्यादा सतर्क होती नजर आ रही है। जिसके लिए सरकार ने अभी एक नया अपडेट जारी किया है। जिसके बाद बहुत सारे ऐसे लाभार्थी है जिने राशन नहीं दिया जाएगा अगर आप भी सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे है। तो आपके लिए ये खबर काफी ज्यादा लाभदायक साबित होने वाली है जिससे अगर आपके राशन कार्ड में कोई गलती हो गई है। तो आप उसे वक्त से पहले सुधार ले। Ration card new update 2025 है हमने नीचे विस्तार पूर्वक बताया है जिसके लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा।
UP Ration Card New Update 2025
आपकी जानकारी के लिए बता दे अभी-अभी बीजेपी की नई सरकार बनी है। इसके बाद खाद विभाग ने एक नया अपडेट जारी किया है जिसके तहत अब सिर्फ उन्हीं लोगों को राशन दिया जाएगा। जो इस योजना के अंतर्गत पात्रता रखते हैं सरकार का कहना है कि अभी भी बहुत सारे ऐसे सदस्य हैं जो मौजूद नहीं है। लेकिन फिर भी सरकार द्वारा उन्हें राशन प्राप्त हो रहा है लेकिन अब इस नई अपडेट के बाद उन व्यक्ति को राशन नहीं मिलेगा।
क्या है राशन कार्ड की नई अपडेट
अगर आप एक राशन कार्डधारक है और आप राशन डीलर के पास जाते है। तो राशन डीलर आपको बताया जाएगा की अब आपको राशन जब दिया जाएगा जब आपके राशन कार्ड में जितने भी सदस्य जुड़े है। उन सभी के फिंगर लगने होंगे तभी आपको राशन दिया जायेगा आपकी जानकारी के लिए बता दे सरकार ने एक नई अपडेट जारी की है। जिसके तहत आपको अपने सभी घर के सदस्य के फिंगर अपडेट करने होंगे जिसके बाद आपको राशन मिलने की पात्रता दी जाएगी।
किन लोगों को नहीं मिलेगा राशन
अगर आप एक राशन कार्ड धारक है और राशन प्राप्त कररहे हैं तो यह अपडेट आपके लिए है। सरकार ने एक नया अनाउंसमेंट किया है जिसके अनुसार अब सिर्फ उन्हें लोगों को राशन दिया जाएगा जो राशन वितरण केंद्र पर उपलब्ध है यानी कि अगर आपके घर में कोई भी सदस्य बाहर रह रहा है। या फिर किसी सदस्य की मृत्यु हो चुकी है लेकिन अभी भी सरकार द्वारा उनके नाम का राशन मिल रहा है। जोकि अब नई अपडेट के नियमानुसार उन लोगो को राशन नहीं दिया जायेगा।
इन लोगो को लगाने होंगे फिंगर
बता दे अगर आपके घर में पांच सदस्यों का राशन सरकार द्वारा दिया जा रहा है। तो आपके घर के सभी सदस्यों को अपनी ekyc करवानी होगी जिसके पश्चात ही आपको राशन दिया जायेगा यांकि आपके राशन कार्ड में जितने भी नाम जुड़े है उन सभी लोगो को अपनी ekyc करवानी होगी।
राशन कार्ड की Ekyc कैसे और कहा करवाए
अगर आप एक राशन कार्ड धारक हैं तो आप अपने राशन डीलर के पास जाकर अपनी ekyc करवा सकते है। ई केवाईसी करवाने के लिए आपको किसी भी दफ्तर या अधिकारी पास नही जाना होगा आप अपने गांव के राशन डीलर के पास जाकर राशन कार्ड की ekyc करवा सकते है। जिसके लिए आप से राशन डीलर द्वारा कोई भी पैसा नही लिया जायेगा ये बिल्कुल फ्री है।
Ekyc करवाने हेतु लगने वाले आवश्यक दस्तावेज
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड ( सभी सदस्यों के )
- Ekyc हेतु सदस्य का उपलब्ध होना जरूरी है
राशन कार्ड में नाम चेक करने की प्रक्रिया
जैसा कि आप जानते है राशन कार्ड से बहुत सारे नाम कटे और जुड़े है। जिसके कारण राशन कार्डधारक को पता ही नही है की उनके कार्ड में कितने नाम जुड़े है। राशन कार्ड में नाम चेक करने के लिए आपको कुछ बेसिक स्टेप को फॉलो करना होगा हमने नीचे सारी जानकारी विस्तार पूर्वक बताई है। जिसके माध्यम से आप अपने राशन कार्ड में नाम चेक कर सकते है।
- सबसे पहले आपको इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इनकी आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको ,, राशन कार्ड की पात्रता सूची में खीजे ,, वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद एक नया पेज खुलकर आ जायेगा यह पर आपसे आपके राशन कार्ड संख्या डालने को कहा जायेगा राशन कार्ड नंबर इंटर करे और कैप्चर कोड को फील करे।

- इसके बाद ,, पात्रता सूची में खुजने हेतु otp प्राप्त करे ,, वाले ऑप्शन पर क्लिक करे।
- आपके राशन कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक otp भेजा जाएगा।
- otp को इंटर करे और सबमिट बटन पर क्लिक करे
- आपके सामने आपका राशन कार्ड डाउनलोड होकर आ जायेगा।
- इस प्रकार आप अपने राशन कार्ड में अपने नाम चेक कर सकते है।
आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर
हमने इस लेख माध्यम से आपको UP Ration Card New Update 2025 के बारे में संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है साथ ही हमने राशन कार्ड नाम चेक करने हेतु वेबसाइट लिंक उपलब्ध कराया है जिसके माध्यम से आप राशन कार्ड में अपना नाम चेक कर पाएंगे अपडेट से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए आप उनके अधिकारी वेबसाइट पर भी जाकर विजिट कर सकते हैं
0 Comments